जिले में वाहन चोरी की वारदात कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जिले में अलग-अलग स्थानों से चोर एक ट्रैक्टर, बाइक औैर स्कूटी चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में मालपुरा निवासी मनोज ने बताया कि उसने रोजाना की तरह अपना ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा किया हुआ था। सुबह उठा तो घर के बाहर ट्रैक्टर नहीं मिला। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं शहर के माता चौक स्थित एक साइकिल स्टैंड के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। स्कूटी मालिक सेक्टर-3 निवासी हरीश यादव किसी काम से माता चौक पर आया था। सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी क्रम में दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम के बाहर से भी एक चोरी हो गई। बाइक मालिक गांव जड़थल निवासी बिक्रम सिंह स्टेडियम में सुबह के समय सैर करने के लिए आया था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।