सड़क की स्थिति की जांच करते एडीसी राहुल मोदी। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। एडीसी राहुल मोदी ने जिला की सड़कों के मरम्मत व निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति की जांच की। एडीसी ने लोक निर्माण विभाग की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित कसौला चौक तथा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे बालधन कलां से गुडियानी रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को चल रहे निर्माण कार्यों में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिला में जिन सड़कों की मरम्मत की जानी है, उनका शीघ्र कार्य पूरा करवाया जाए तथा जिन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होना है, उनका कार्य भी जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्पष्ट निर्देश है कि इस कार्य में किसी प्रकार की देरी व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के काम को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।