फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेंगू का फिर मिला एक केस, संख्या पहुंची 34

Sun, 20 Sep 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को डेंगू का एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। इनमें सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के नौ और निजी अस्पतालों के 25 मामले शामिल हैं। वर्तमान में डेंगू का एक मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि एक मरीज को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

19 सितंबर को डेंगू की जांच के लिए कुल 64 नमूने एकत्र किए गए। अब तक जिले में कुल 2738 नमूने एकत्र किए जा चुके हैं। डेंगू के 21 मरीजों का उपचार केवल ओपीडी में किया गया, जबकि 12 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता पड़ी। डेंगू से किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में 13, सीएचसी गुरावड़ा में तीन, मीरपुर में आठ, बावल में सात, खोल में दो और नाहड़ में एक डेंगू का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, जिले में मलेरिया के कुल 12 मामले सामने आए हैं, जिनमें आठ स्थानीय और चार जिले या राज्य से बाहर के मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें