फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुकान से चोरी करने के मामले में एक और गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। कोसली में दुकान से इन्वर्टर, बैटरी व नकदी चोरी करने के मामले में अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव अलालपुर निवासी इरफान के रूप में हुई है। तीन आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव कोसली निवासी अजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने कोसली में तहसील रोड के नजदीक स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के पास इन्वर्टर, बैटरी की दुकान कर रखी है। 15 जून की रात को कुछ अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान का शटर तोड़ कर दुकान में रखे इन्वर्टर, बैटरी व नकदी को चोरी करके ले गए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोसली में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में तीन आरोपी इकबाल उर्फ बल्ली, फरीद उर्फ दिन्नू व मुनफेद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए चार हजार रुपये भी बरामद कर लिए थे। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया की चोरी किए इन्वर्टर, बैटरी में से कुछ बैटरी उन्होंने जिला नूंह के गांव अलालपुर निवासी इरफान को बेच दी थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी इरफ़ान को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें