रेवाड़ी। बाइक चोरी के मामले में बस स्टैंड चौकी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव भाड़ोर निवासी दीनू उर्फ दीनदयाल के रूप में हुई है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गत वर्ष 23 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि बावल स्थित कंपनी में नौकरी करने वाले डुमरी, नवादा, बिहार निवासी कृष्ण कुमार की चोरी गई बाइक बावल चौक के पास खड़ी है। उसकी नंबर प्लेट बदली है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार व दीपक को पहले ही गिरफ्तार किया था। आरोपी दीपक ने पुलिस को बताया था कि उपरोक्त बाइक उसने राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव भांड़ोर निवासी दीनू उर्फ दीनदयाल से खरीदी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जिला भरतपुर के गांव भांड़ोर निवासी दीनू उर्फ दीनदयाल को भी गिरफ्तार कर लिया।