फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सफाईकर्मी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। स्थानीय पुलिस ने गांव खुर्मपुर निवासी सफाईकर्मी रतनलाल की आठ वर्ष पहले हुई हत्या के मामले में एक और आरोपी गांव खुर्मपुर निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गांव खुर्मपुर निवासी प्यारेलाल ने शिकायत दी थी कि उनके ताऊ का बेटा रतनलाल गांव में सफाई कर्मचारी था। 26 दिसंबर 2018 की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया था। अगले दिन सुबह जब वह घर पहुंचा तो रतनलाल चारपाई पर मृत पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बावल थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान रतनलाल के गले पर रस्सी के निशान और सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सीआईए धारूहेड़ा ने पांच मई को इस मामले में गांव खुर्मपुर निवासी आरोपी सोमबीर को गढ़ी बोलनी रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सोमबीर ने बताया कि उसके दोस्त सुनील के गांव के एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विवाद में हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज था। रतनलाल का घर सुनील के घर के सामने था। आरोपियों को शक था कि रतनलाल उनके विरोधियों को सूचनाएं देता है। इसी रंजिश के चलते सोमबीर ने अपने साथी सुनील और मंजीत के साथ मिलकर रतनलाल के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं आरोपी सोमबीर को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर इस मामले में शामिल जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें