फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपी, मंगल देव पांडे। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बावल(रेवाड़ी)। थाना बावल पुलिस ने एक युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला बलिया के गांव सनाथ पांडे निवासी मंगल देव पांडे के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने 5 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 3 अगस्त 2024 को सोनीपत के गांव महसवानपुर खुर्द हाल आबाद बनीपुर चौक निवासी एक महिला ने उसके बेटे साहिल की गुमशुदगी की एफआईआर में दर्ज करवाई थी। महिला ने बताया था कि साहिल बावल में मजदूरी करता था। बिहार के छपरा जिले की रहने वाली कंचन देवी व उसके बेटे राजन पांडे के साथ सत्या कॉलोनी नजदीक वाल्मिकी बस्ती बावल में किराये के मकान में रह रहा था।
पुलिस ने थाना बावल में गुमशुदगी दर्ज करके साहिल की तलाश शुरू की थी। इसके बाद 10 अगस्त 2024 को साहिल का शव सत्या कॉलोनी नजदीक जंगल में कुएं में गली-सड़ी अवस्था में मिला था। बावल थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा ईजाद करके मामले में संलिप्त कंचन देवी व उसके बेटे राजन पांडे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


इंसेट
मृत साहिल सहमति संबंध में रह रहा था
पुलिस की पूछताछ में आरोपी कंचन देवी ने बताया कि साहिल सहमति संबंध में उसके साथ रह रहा था। इसी दौरान अप्रैल में यूपी निवासी मंगल पांडे भी साथ रहने लगा था। साहिल को संदेह हो गया था कि मंगल पांडे उसके साथ संबंध बनाने लगा है। इस पर उनका आपस में झगड़ा होने लगा। इसके बाद उसने मंगल पांडे को साहिल को रास्ते से हटाने के लिए तैयार किया। उन दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से साहिल की हत्या कर दी। हत्या के बाद मंगल पांडे ने साहिल के शव को बेटे राजन पांडे के साथ मिलकर कुएं में डाल दिया था। इस मामले में पुलिस ने मंगल देव पांडे को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें