फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06आरोपी, कृष्ण कुमार। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। पुलिस ने बावल रेलवे रोड स्थित एक गारमेंट्स की दुकान में हुई चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झज्जर के गांव हुमायूंपुर निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। चार आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

17 फरवरी को मोहल्ला कानुगा बावल निवासी लोकेश ने शिकायत में बताया था कि बावल में रेलवे रोड पर उनकी गारमेंट्स की दुकान है। 16 फरवरी की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर नकदी, जूते, कपड़े व अन्य गारमेंट्स का सामान चोरी करके ले गए। बावल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। मामले में आरोपी मोनू, राहुल, अजय उर्फ मच्छर व नरेश उर्फ नरसू को पहले ही गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दुकान से चोरी सामान व एक चोरी की बाइक बरामद की थी। आरोपी नरेश ने पुलिस को बताया था कि वारदात में प्रयोग की गई चोरी की बाइक उसने जिला झज्जर के गांव हुमायूंपुर निवासी कृष्ण कुमार से 5 हजार रुपये में खरीदी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें