कोसली। पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ स्मैक तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बिशनपुर निवासी सुनिल उर्फ सेठी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 23 नवम्बर 2025 को सीआईए कोसली को सूचना मिली थी कि जोरावर सिंह नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का धंधा करता है। वह दिल्ली से काफी मात्रा में नशीला पदार्थ स्मैक लेकर आया है।