फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। जाटूसाना थाना पुलिस ने खुशपुरा गांव में एक युवक पर फायरिंग और जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान गांव नांगल मुंदी निवासी संदीप उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को गांव खुशपुरा निवासी विपुल ने शिकायत में बताया था कि 24 जुलाई को नक्षु नाम के एक युवक ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर ऑनलाइन गेम खेलने के बदले में पैसे देने की धमकी दी थी। जो आज वह अपने दोस्त अंकित के साथ गांव के बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान कार से पहुंचे कुछ युवकों ने पहले उनसे नाम पूछा और फिर पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उनमें से दो बदमाश खेतों की तरफ भाग गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी। जिस पर पुलिस मौके से ग्रामीणों की मदद से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दो आरोपी नक्षत्र उर्फ नक्षु व अमित को पहले ही गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1 देसी पिस्तौल और 1 रोंद बरामद किया था। पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव नांगल मुंदी निवासी संदीप उर्फ मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें