रेवाड़ी। थाना रोहड़ाई पुलिस ने गत वर्ष 23 अक्तूबर को गुरावड़ा में तेल पाइप लाइन के पास खड़ी गाड़ी से डिस्प्ले चोरी करने के मामले में एक और आरोपी दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी धीरज को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश के रसावली निवासी राजसिंह ने शिकायत में बताया था कि वह एक कंपनी में कार्यरत हैं। गत वर्ष 23 अक्तूबर को वह गांव गुरावड़ा के पास गैस पाइप लाइन पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान साइट के पास खड़ी गाड़ी से एक साउंड डिस्प्ले चोरी हो गया।
थाना रोहड़ाई पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। मामले में तीन आरोपियों नितेश कुमार, राहुल उर्फ मोनू व साहिल को गिरफ्तार किया था। अब चौथे आरोपी धीरज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।