फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के जिला औरैया के गांव सहायल निवासी जनार्दन दुबे उर्फ आकाश है। इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी ने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 6 जुलाई को गांव श्याम नगर निवासी मिन्नू कुमार ने शिकायत में बताया था कि उनका खाता कोटक महिंद्रा बैंक में है। 1 जुलाई 2025 को वह अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान उनके पास एक नंबर से दो-तीन बार फोन आया।
फोन करने वाले ने उनसे क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर आए ओटीपी को बताने को कहा। बार-बार फोन आने के कारण उन्होंने ओटीपी बता दिया। इसके बाद उनके खाते पर 2 लाख रुपये का लोन ले लिया गया।
विज्ञापन

उनके खाते में लोन के 1.99 लाख रुपये जमा हुए जिसमें से 1 लाख रुपये तुरंत दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। फोन पर मैसेज आने के बाद उन्होंने अपने खाते में जमा बाकी राशि तुरंत दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली।
पुलिस ने एक आरोपी यूपी के जिला कानपुर के गांव दीपापुर निवासी आयुष तिवारी को पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी आयुष तिवारी के बैंक खाते में ठगी की राशि 1 लाख रुपये ट्रांसफर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें