फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 28.54 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने साइबर ठगी करने के मामले एक और आरोपी जिला अंबाला के सेक्टर-9 हाल आबाद पंजाब के मोहाली के खरड़ की वर्ल्ड वन सोसाइटी निवासी सुखमनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

25 अगस्त को मोहल्ला नई आबादी निवासी व्यापारी योगेश गोयल ने अपनी शिकायत में बताया था कि उन्होंने इंटरनेट पर ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का विज्ञापन देखने के बाद उस पर दिए गए नंबरों पर संपर्क किया था।
बातचीत के बाद बताया गया कि उनकी साइट पर पैसा निवेश करने पर जबरदस्त ब्याज व बोनस मिलेगा। उसे इस बात के लिए भी आश्वस्त किया गया कि उनकी साइट पर कोई फ्रॉड नहीं होगा। इसके बाद उसका एक वॉलेट बनवाया गया, जिसमें उसने 17 अगस्त को 10 लाख रुपये निवेश कर दिए। यह रकम जमा कराने के बाद उसे बताया गया कि उसका 4 लाख रुपये का मुनाफा वॉलेट में आ गया है।
विज्ञापन

अब उसके खाते में राशि 14 लाख हो गई है। राशि निकालने के लिए उसे 10 लाख रुपये और जमा कराने होंगे। उसने यह राशि भी जमा करा दी। उसे बताया गया कि अब उसका बोनस और मुनाफा बढ़कर 30 लाख रुपये हो गया है। इसे निकालने के लिए जीएसटी सहित 8,54,430 रुपये और जमा कराने होंगे।
उसने यह राशि भी जमा करा दी। जब उसने अपने वॉलेट से यह राशि निकालने का प्रयास किया, तो उसे और पैसे जमा कराने के लिए कहा। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। उससे बार-बार खातों में पैसे ट्रांसफर कराते हुए कुल 28 लाख 54 हजार 430 रुपये की साइबर ठगी की गई है।
पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। यूपी के जिला चंदौली के गांव ओयरचक खुरहट सैयादराजा निवासी आरोपी लियाकत के खाते में ठगी के 10 लाख व आरोपी जाफर खान के खाते में ठगी के 8 लाख 54 हजार 430 रुपये ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन

आरोपी सुखमनजीत सिंह ने आरोपी जाफर खान का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें