फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रामसरोवर तालाब पर श्रद्धालुओं को वितरित किया अन्नकूट का प्रसाद

Tue, 10 Nov 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित करते अन्नकूट सेवा समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
बावल। कस्बे के रामसरोवर तालाब पर अन्नकूट सेवा समिति की ओर से अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति पदाधिकारियों की अगुवाई में मूंग, बाजरा, चावल, खीर, कढ़ी और मिक्स सब्जी का प्रसाद तैयार कराया गया। भगवान विश्वकर्मा सहित अन्य देवी-देवताओं को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण शुरू किया गया।
विज्ञापन

प्रसाद ग्रहण करने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। कई श्रद्धालु अपने घरों से बर्तन लेकर प्रसाद लेने पहुंचे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सेवा का माहौल रहा। अर्जुन चौक निवासी उपेंद्र उर्फ बनिया ने बताया कि मंदिर की स्थापना के बाद से ही यहां अन्नकूट प्रसाद वितरण की परंपरा जारी है। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और लोगों में संगठित शक्ति की भावना मजबूत होती है।
उन्होंने बताया कि इस बार दिवाली के अगले दिन विश्वकर्मा दिवस दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होने के कारण अधिकांश स्थानों पर अन्नकूट का आयोजन आज किया जा रहा है। कस्बे में भी कई स्थानों पर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जेजेपी नेता उपेंद्र उर्फ बनिया, नगरपालिका उपप्रधान अर्जुन चौकन, जयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, बलराज, महेश दायमा, सुनील कुमार, हुक्म सिंह, शीशराम, राममेहर और रतनलाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें