फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंकुश जांगड़ा ने राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 29 Sep 2026 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते अंकुश जांगड़ा। परिवार
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव आसियाकी गौरावास निवासी अंकुश जांगड़ा ने हरियाणा स्टेट ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 27 सितंबर को रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंकुश ने यू-20 आयु वर्ग के 58 किलोग्राम भार वर्ग में मल्लयुद्ध शैली में हिस्सा लिया और पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंकुश की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। अंकुश ने वर्ष 2023, 2024 और 2025 में हरियाणा खेल महाकुंभ में साइकिल स्पोर्ट्स में रेवाड़ी का राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा 100 और 200 मीटर की दौड़ में जिला स्तर पर स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया है। 19 अप्रैल को गांव करौली में आयोजित प्रतियोगिता में भी पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें