फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 100 मीटर रेस में अंजलि और आकाश ने मारी बाजी

Fri, 05 Apr 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भूगोल विभाग के सभी छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने सभी छात्रों को खेल संबंधी गतिविधियों में भाग लेने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

जीवन में खेलों के महत्व के विषय में बताया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर विजय अरोड़ा ने कहा कि खेलों को शिक्षा के साथ-साथ अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने छात्र कल्याण विभाग की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस प्रतियोगिता में कई खेलों का आयोजन किया गया। 100 मीटर रेस में अंजलि और आकाश, जंपिंग रेस और थ्री लेग रेस में प्रिया तथा पंकज, संतुलित रेस में अजय और आरती, रसाकस्सी में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बाजी मारी।
भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि विभाग हमेशा विद्यार्थियों के विकास के लिए तत्पर रहता है। इस मौके पर भूगोल विभाग की डॉ. सुनीता नागपाल, डॉ. अनु देशवाल,अनु कुमारी, राम भतेरी, डॉ. सोनू नरवाल, सुनील कुमार, सोनपाल एवं शोधार्थी पूजा यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें