फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धानक समाज के प्रधान बने अनिल मोरवाल

Mon, 15 Jun 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
संगठन का गठन होने पर खुशी जाहिर करते समाज के लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। धानक समाज की बैठक चौधरीवाड़ा में राम सिंह निनानियां की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से धानक समाज सुधार एवं उत्थान संगठन का गठन किया गया। इसके अध्यक्ष अनिल मोरवाल, सचिव सुरेंद्र इंदौरा और कोषाध्यक्ष एडवोकेट तरुण निनानियां बनाए गए।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान अनिल मोरवाल और सचिव सुरेंद्र इंदौरा ने बताया कि धानक समाज आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से जुड़ा है और कई परिवार सामाजिक बुराइयों और गरीबी की समस्याओं से जूझ रहे हैं।
संगठन लोगों को जागरूक कर इन समस्याओं से बाहर निकालने का प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि संगठन में 31 सदस्य शामिल किए गए हैं और प्रत्येक सदस्य से मिलने वाले सहयोग से जरूरतमंद परिवारों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से चौधरीवाड़ा क्षेत्र की बिजली, पानी, सीवर और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही समाज के प्रतिभावान और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज की धरोहर धानक धर्मशाला मंदिर बगीची के विकास एवं संरक्षण के लिए संगठन प्रबंधक समिति के कार्यों में सहयोग करेगा। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या त्रुटि सामने आती है तो संगठन उचित कार्रवाई के लिए भी पहल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें