फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नाराज सैनी समाज के लोगों ने थाना घेरा

Sun, 10 Dec 2023 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सैनी समाज के लोगों ने रविवार की शाम को मॉडल टाउन थाने का घेराव किया। इस दौरान पुलिस थाने के अंदर लोगों ने जमकर नारेबाजी की और थाना प्रभारी के साथ भी काफी बहसबाजी हुई। लोगों का कहना है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए सैनी समाज के प्रधान नवीन और पूर्व प्रधान चेतराम सैनी सहित 100 लोगों पर केस दर्ज किया, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। इस मामले को लेकर सैनी समाज के लोग दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी से भी मिलने गए हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले 8 दिसंबर की रात शहर के कोनसीवास रोड स्थित किसान वाटिका में एक शादी समारोह चल रहा था। बरात जब समारोह स्थल के बाहर पहुंची तो पटाखे चलाने को लेकर समारोह स्थल के सामने ही जूस कॉर्नर की दुकान चलाने वाले मुन्नीलाल के साथ कुछ लोगों का विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की एक पक्ष ने मुन्नीलाल और उसके चाचा हुकुम पर हमला करते हुए घायल कर दिया।
आरोप है कि हमले की सूचना जैसे मुन्नीलाल के परिजनों और उनके मोहल्ले के लोगों को पता चला तो वे लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए। इनमें कुछ लोगों ने समारोह स्थल के अंदर घुसकर कई लोगों के साथ मारपीट की। लाठी डंडों से लैस कुछ युवक समारोह स्थल के अंदर हमला करते हुए वीडियो में भी कैद हुए। एक वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ही कमरे के भीतर कैद नजर आए थे। हमले में घायल मुन्नीलाल का कहना था कि बरातियों ने उन पर पत्थरों से बुरी तरह हमला किया। घटना वाली रात ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों की तरफ से इस मामले की शिकायत दी गई।
विज्ञापन

हमला करने वाले लोगों की गिरफ्तारी मांगी

सैनी समाज के लोगों का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर उनके समाज के लोगों पर केस दर्ज कर लिया। इससे सैनी समाज में काफी रोष है। सैनी समाज ने मांग की कि मुन्नीलाल और उसके चाचा हम पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही एक तरफा कार्रवाई करने वाले मॉडल टाउन थाना प्रभारी को भी सस्पेंड किया जाए।
विज्ञापन

-
वर्जन:
एक तरफा कार्रवाई जैसी कोई बात नहीं है। जांच की जा रही है, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें