फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने न मरीज देखे, न लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
सीएचसी खोल परिसर में धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
गांव कुंडल में टीकाकरण शिविर के दौरान स्वास्थ विभाग की टीम पर किए गए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काम नहीं किया। काम छोड़कर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र द्वारा रविवार को गांव कुंडल के राजकीय स्कूल में लोगों को टीका लगाने का कार्य शुरू किया गया था। टीम में शामिल प्रभारी एएमओ डॉ. नंदकिशोर, डाटा एंट्री ऑपरेटर राकेश, अजय व पंकज, एंबुलेंस चालक नेत्रपाल, एलएचवी सुषमा, एचआई बलराज, एएनएम कविता, सीमा, विक्रम जब लोगों को टीका लगाने का काम कर रहे थे तो गांव के पूर्व सरपंच का पति मनोज व प्रधान राजू अपने 10-15 साथियों को लेकर वहां पहुंचा और कहने लगे कि मुझे टीका लगाओ। जब डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा लाइन में लगने के लिए कहा गया तो मनोज ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। उसके साथ आए लोगों ने कुर्सी-मेज फेंकना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं डंडों से पिटाई की। मनोज व उसके साथियों ने स्कूल में एक कमरे में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बंधक बना लिया।
टीम के प्रभारी नंदकिशोर को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला कर्मियों के साथ बदसलूकी की गई। उन्होंने कहा कि आगे कैसे टीकाकरण करोगे, गांव में नहीं घुसने दूंगा। इस दौरान वहां से 8 वॉयल वैक्सीन व 150 सिरिंज चोरी हो गई। जैसे-तैसे कर 1-2 स्वास्थकर्मी गांव से बाहर आए और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आने तक पूरी टीम को बंधक बनाए रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग ने मनोज व उसके साथियों के खिलाफ कुंड पुलिस में शिकायत दी, लेकिन खोल पुलिस द्वारा एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

जब पुलिस द्वारा एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा गया तो सोमवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मियों ने काम छोड़कर हड़ताल शुरू कर दी। धरने में पूरे खोल ब्लॉक के स्वास्थ्यकर्मियों ने समर्थन करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। सीएचसी खोल के अधीन पीएचसी सीहा व बासदूदा आती हैं। धरने की सूचना मिलते हुए खोल पुलिस थाने के पवन कुमार स्वास्थ्यकर्मियों को समझाने पहुंचे, लेकिन स्वास्थ्यकर्मी नहीं माने और कहा कि जब तक
हमला करने वाले मुख्य आरोपी मनोज व उसके साथियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। स्वास्थ्यकर्मियों ने सख्त लहजे में कहा कि अगर पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ती तो पूरे जिला के स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। कोराना काल से ही स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात अपने परिवार की परवाह किए बिना लोगों का टीकाकरण करने में लगे हुए हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा कौन करेगा।
खोल ब्लॉक में नहीं हुआ टीकाकरण
रविवार को हुई घटना के बाद सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों के धरने पर चले जाने से पूरे खोल ब्लॉक में कहीं भी टीकाकरण नहीं हुआ और न ही अस्पतालों में आने वाले मरीजों को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें