फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेकाबू पिकअप डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर की मौत

Wed, 14 Jan 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 11रेवाड़ी। हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप। स्रोत: राहगीर - फोटो : जेआरयूवी इंटर कॉलेज में प्री बोर्ड परीक्षा देते छात्र।
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार रात बेकाबू पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। इससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद कसोला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

सोमवार देर रात गांव बहरोड़ निवासी 50 वर्षीय ड्राइवर मग्गू किसी काम से जा रहा था। उसके साथ बॉस अहीर माजरा निवासी हवा सिंह भी गाड़ी में सवार था। गांव संगवाड़ी के पास अचानक पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना मिलने के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मग्गू को मृत घोषित कर दिया।
कसोला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि गाड़ी कैसे पलटी है, ये अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हादसे में ड्राइवर मग्गू की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें