फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल, 2 कारतूस मिला

Wed, 30 Oct 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नितिन। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
कोसली। अपराध शाखा-3 कोसली की टीम ने अवैध हथियार रखने और उपलब्ध कराने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की गांव गुरावड़ा निवासी बिजेन्द्र उर्फ गोलू, नितिन व हर्ष उर्फ पहलवान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 28 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि दो लड़के बिजेन्द्र उर्फ गोलू व नितिन निवासी गांव गुरावड़ा बाइक पर सवार होकर रोहड़ाई मोड़ से जाटूसाना की तरफ आ रहे हैं। इनके पास अवैध हथियार है। रेडिंग पार्टी तैयार करके गांव जाटूसाना नहर के पुल पर नाकाबंदी करके आरोपियों को काबू किया गया।
आरोपियों की तलाशी लेने पर कब्जे से 1 अवैध देसी पिस्टल और 2 कारतूस मिला। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उपरोक्त हथियार उन्हें गांव गुरावड़ा निवासी हर्ष उर्फ पहलवान ने उपलब्ध करवाया था। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना जाटूसाना में मामला दर्ज करके तीनों आरोपी बिजेन्द्र उर्फ गोलू, नितिन व हर्ष उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके आरोपी बिजेन्द्र उर्फ गोलू व नितिन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी हर्ष उर्फ पहलवान को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

नितिन। स्रोत : पीआरओ

नितिन। स्रोत : पीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें