फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का कोई शॉर्टकट नहीं : सचिन

Wed, 30 Oct 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रतिभा सम्मान समारोह में स्वागत करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजपुरा ईस्ट मुरार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के ब्रह्म प्रकाश ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उनके साथ पुत्र सचिन यादव और पुत्रवधू सौम्या ने भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को नृत्य ड्रेस भेंट की गई। सचिन ने विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी से आगे बढ़ाने के गुर बताए। उन्होंने बताया कि परिश्रम से ही शिक्षा के स्तर को सुधारा जा सकता है। इसका कोई शॉर्टकट नहीं है। हमें अपने भविष्य में क्या करना है यह भी पहले से निर्धारित करना होगा। विद्यालय की मुखिया संतोष कुमारी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, उन बच्चों की प्रतिभा को सम्मानित किया गया है।
कक्षा आठवीं की छवि, नाचिता, आयशा, जिया, भविष्य, यश नमन, तिलक, हरसिल, यशिका, अमन को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मिड डे मील की तारा, कमलेश, नीलम, प्रियंका, सुनीता ,बबीना, कांटा, हेमलता, मीना, संपत सिंह को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सविता कुमारी, सरोज कुमारी, मोनिका, रजनी यादव, अनिल कुमार, विक्रम सिंह के अलावा ग्राम पंचायत के रमाकांत, कंवर सिंह, शमशेर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें