फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव नेहरूगढ़ में सेना के जवान ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 20 May 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मृतक योगेश
विज्ञापन
कोसली(रेवाड़ी)। गांव नेहरूगढ़ में सेना के ऑर्डिनेंस डिपो में कार्यरत एक जवान ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। 28 वर्षीय योगेश राजस्थान के बाड़मेर स्थित सेना के ऑर्डिनेंस डिपो में टी-मेट के पद पर कार्यरत थे। वह 25 दिन पहले छुट्टी लेकर गांव आए थे।
विज्ञापन

बकौल पुलिस परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात योगेश कमरे में सोने गए थे। बुधवार सुबह करीब 5 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवार के सदस्यों को चिंता हुई। दरवाजा खोलने पर योगेश पंखे से फंदे पर लटके मिले। परिवार के लोग नीचे उतारकर कोसली के नागरिक अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि योगेश कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे हालांकि तनाव का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

-
योगेश वर्ष 2022 में सेना में हुए थे भर्ती :
योगेश वर्ष 2022 में सेना में भर्ती हुए थे और तैनाती बाड़मेर के ऑर्डिनेंस डिपो में थी। शादी वर्ष 2024 में बैहरमपुर निवासी रचना के साथ हुई थी। करीब सवा साल का बेटा है जबकि पत्नी गर्भवती हैं। योगेश की मां का पहले ही निधन हो चुका था। पिता सोमदत्त ने खेती करते हुए दोनों बेटों की परवरिश की। परिवार में दादा-दादी और छोटा भाई भी है।

6 महीने पहले होटल में जवान का शव मिला था



6 महीने पहले भी एक होटल में नेवी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शव बाथरूम में पड़ा मिला था। मौत के कारणों का आज तक पता नहीं चल पाया है। मृतक महेंद्रगढ़ के अटेली क्षेत्र स्थित गांव गढ़ी रूठल के रहने वाले हितेश (25) लगभग 6 साल से नौसेना में कार्यरत थे। हितेश की पिछले साल शादी हुई थी। वह करीब 25 दिन की छुट्टी पर घर आए थे।
विज्ञापन

-
वर्जन:
सुबह सुसाइड की सूचना मिली थी। परिजनों ने आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताया है।-मनोज कुमार, प्रभारी, थाना कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें