फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खेलकर घर लौटा 11वीं का छात्र, मां बाहर गई तो फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
मृतक छात्र गगन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
रेवाड़ी। बैरियावास गांव में बुधवार देर शाम एक 17 वर्षीय छात्र गगन ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। गगन 11वीं कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

गगन पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा रहा था। हालांकि, वह किस कारण से तनाव में था, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
गगन निजी स्कूल में पढ़ाई करता था। वह बुधवार शाम को खेलने के लिए घर से बाहर गया था। खेलकर लौटने के बाद वह घर पहुंचा, उस समय उसकी मां घर पर मौजूद थीं। कुछ देर बाद मां किसी काम से बाहर चली गईं।
विज्ञापन

जब वह काम निपटाकर वापस घर लौटीं तो उन्होंने कमरे में बेटे का शव फंदे से लटका हुआ देखा। यह देखकर वह घबरा गईं और शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई।
परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
गगन के पिता रामपाल केबल ऑपरेटर के पास काम करते हैं और घटना के समय वह काम पर बाहर गए हुए थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वे घर पहुंचे। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

वर्जन:
गगन ने फंदा किन कारणों से लगाया है इसका पता नहीं चल पाया है। परिवार ने जो बयान दिए हैं उनके मुताबिक गगन मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। -सतीश कुमार, सतीश कुमार, कसौला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें