फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अमित स्वामी को आईएनबीबीएफ गोल्ड ऑर्डर सम्मान

Thu, 01 Jan 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 24रेवाड़ी। रेवाड़ी में अमित स्वामी को आईएनबीबीएफ गोल्ड ऑर्डर सम्मान ग्रहण कराती उनकी मा
विज्ञापन
रेवाड़ी। एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक एवं यंग मैंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी को इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन मुंबई की ओर से नए साल पर आईएनबीबीएफ गोल्ड ऑर्डर सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें गत तीन दशक से बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स खेलों के उत्थान, विकास, प्रचार और प्रसार में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

आईएनबीबीएफ की ओर से यह सम्मान मुंबई में देना तय किया गया था लेकिन अमित स्वामी निजी कारणों के चलते यह सम्मान लेने के लिए असमर्थ रहे। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन मुंबई के महासचिव चेतन मनोहर पठारे ने यह सम्मान अमित स्वामी को उनके निवास रेवाड़ी में भिजवा दिया जहां अमित स्वामी ने आईबीबीएफ गोल्ड आर्डर सम्मान अपनी माता प्रकाशवती स्वामी से ग्रहण किया।
जनवरी 1996 में अमित स्वामी ने पहली बार जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसके बाद उन्होंने प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए। इस दौरान उन्होंने अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया। हालांकि यह सफर आसान नहीं रहा और उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन वे अपने लक्ष्य पर डटे रहे।
विज्ञापन

अमित स्वामी की इस उपलब्धि पर विश्व बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स के दोतक पाल चुआ सहित कई अंतरराष्ट्रीय खेल हस्तियों ने बधाई दी। सम्मान से पहले अमित स्वामी ने टैम्पल जिम में आयोजित सभा में युवाओं को एनाबोलिक स्टेरॉयड जैसी प्रतिबंधित दवाओं से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, सच्ची लगन, कड़ी मेहनत और संकल्प से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें