53...श्री श्याम परिवार की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा में झांकी निकालते कलाकार। संवाद
रोहतक। श्री श्याम परिवार की ओर से वीरवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसके संस्थापक शिव ऐरन ने बताया कि पीपल वाली गली स्थित श्री शाम बाबा मंदिर से सुबह इस शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।
यह यात्रा वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर पहुंची और उसके बाद झज्जर रोड, पुरानी अनाज मंडी, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, दिल्ली रोड, आर्य नगर से होते हुए पुराना आईटीआई परिसर स्थित शहीद मदन लाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर पहुंची।
शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला व अन्य श्रद्धालु निशान उठाकर शामिल हुए और झूमते हुए श्याम बाबा के जयकारे लगाए। इस दौरान कलाकारों ने झांकियां भी निकाली। इस अवसर पर प्रधान अंकित गुप्ता, नरेश शर्मा, हिमांशु जैन, सुनील कुमार व अंकित तायल आदि मौजूद रहे।