फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटबॉल में अंबाला की टीम ने कैथल को हराया

विज्ञापन
रेवाड़ी। नेटबॉल में दमखम दिखाते खिलाड़ी - फोटो : Rewari
विज्ञापन
54वीं तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय स्कूली नेटबॉल और सॉफ्टबॉल प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। जिले को इस बार नेटबॉल और सॉफ्टबॉल दो खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है। नेटबॉल प्रतियोगिताएं राव तुलाराम स्टेडियम व सॉफ्टबॉल प्रतियोगिताएं गुड़ियानी स्थित न्यू ईरा स्कूल में शुरू हुई। लड़कों के अंडर 17 आयु वर्ग के नेटबॉल में अंबाला व कैथल के बीच खेले गए मुकाबले में अंबाला की टीम ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में हिसार ने रोहतक को मात दी।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में करनाल ने भिवानी को हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। अंडर 19 आयु वर्ग में रेवाड़ी व पंचकूला के बीच खेले गए मुकाबले में रेवाड़ी ने जीत दर्ज की। कैथल व जींद में कैथल जीती, कैथल व अंबाला व कैथल के बीच हुए मुकाबले में कैथल ने अगले राउंड में जगह बनाई। सिरसा ने गुरूग्राम को हराया। फरीदाबाद ने फतेहाबाद को हराया, झज्जर ने महेंद्रगढ़ को मात दी, रोहतक व पलवल के बीच हुए मुकाबले में रोहतक ने जीत दर्ज की। करनाल व हिसार की टीमों के बीच हुए मुकाबले में हिसार ने जीत दर्ज की। पानीपत ने एक रोमांचक मुकाबले में रोहतक को पराजित किया।
लड़कियों के अंडर 17 आयु वर्ग में हिसार ने रोहतक को हराया। मेवात की टीम के नहीं पहुंचने से पानीपत को सीधे अगले राउंड के लिए जगह मिली।सिरसा व पंचकूला के बीच हुए रोचक मुकाबले में सिरसा ने पंचकूला को मात दी। चरखी दादरी की टीम के नहीं पहुंचने के कारण फरीदाबाद की राह आसान हुई। सोनीपत ने गुरूग्राम को मात दी। झज्जर ने करनाल को हराया। जींद ने फतेहाबाद को हराया। कुरूक्षेत्र ने यमुनानगर को तथा कैथल ने भिवानी को हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। अंडर 19 आयु वर्ग में रेवाड़ी ने झज्जर को, भिवानी ने करनाल को, यमुनानगर ने रोहतक को, जींद ने चरखी दादरी व गुरूग्राम ने अंबाला को मात दी। फतेहाबाद ने सिरसा को हराया, हिसार ने पंचकूला को तथा महेंद्रगढ़ ने फरीदाबाद को मात देकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सॉफ्टबॉल में जींद ने कैथल को हराया
गुड़ियानी के न्यू ईरा स्कूल में हुए सॉफ्टबॉल के अंडर 19 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलसवाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मैनपाल यादव खंड शिक्षा अधिकारी नाहड़ ने की। इस खेल प्रतियोगिता में हरियाणा के 16 जिलों की टीमों ने भाग लिया । मंच संचालन डॉ. सतबीर इंदौरा ने किया । खेल समाप्त होने से पहले तक अंडर 16 आयु वर्ग लड़कों में जींद ने कैथल को, हिसार ने पंचकूला को, अंबाला ने करनाल को, रोहतक ने फरीदाबाद को, झज्जर ने चरखी दादरी को व फतेहाबाद ने पानीपत को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर 16 आयु वर्ग लड़कियों में-कैथल ने करनाल को, पंचकूला ने कुरुक्षेत्र को, सिरसा ने यमुनानगर को तथा दादरी ने सोनीपत को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें