फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूरे दिन धूप-छांव, शाम को बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत

Thu, 23 Jul 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। दिनभर कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। शाम को कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

जिले में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में मामूली बदलाव के साथ मौसम सामान्य बना रहा।
दिनभर बादलों के कारण तेज धूप का असर कम रहा। हालांकि दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप निकलने से उमस महसूस हुई लेकिन शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। शहरवासियों ने बदले मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मानसून सक्रिय होने के कारण आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश से तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं किसानों को भी मानसूनी बारिश से खरीफ फसलों को लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें