रेवाड़ी। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में चलाए गए मेगा सफाई अभियान के तहत शनिवार को विकास नगर कंकरवाली में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक के साथ अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि और डीईटीसी (सेल टैक्स) प्रीति चौधरी ने भी सफाई की।
विधायक ने स्वयं झाडू लगाते हुए लोगों को आसपास के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने के उद्देश्य में उन्हें काफी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। लोग अब स्वयं आगे आकर सफाई अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। सफाई योद्धाओं की लगातार सक्रियता उनकी मुहिम को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। विधायक ने कहा कि शहर के पॉश इलाकों से प्रारंभ हुआ सफाई रूपी यज्ञ अब धीरे-धीरे बाहरी कालोनियों व स्लम बस्तियों तक पहुंच चुका है। इस मौके पर काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं सफाई योद्धा मौजूद रहे।
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद