फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एलकोन बी ब्राउन कंपनी ने 85 रन से जीतकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Thu, 30 Jul 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। एबीएस स्पोर्ट्स सिक्सर कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एलकोन बी ब्राउन कंपनी ने वैक्सी कंपनी को 85 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच भिवाड़ी मोड़ के पास माहेश्वरी गांव स्थित एबीएस ग्राउंड में खेला गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट संचालक अनूप यादव ने बताया कि वैक्सी कंपनी ने टॉस जीतकर एलकोन बी ब्राउन कंपनी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। एलकोन बी ब्राउन ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। घनश्याम पटेल उर्फ सोनू ने 35 रन, दीप ने 24, संदीप करहाना ने 23, अंकुर ने 14 और आनंद पांडे ने 9 रन का योगदान दिया।
जवाब में वैक्सी कंपनी के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए 8.4 ओवर में महज 51 रन पर ऑल आउट हो गए। दविंदर ने 11 और सतेंद्र ने 10 रन ही बना सके जबकि बाकी बल्लेबाज असफल रहे। एलकोन बी ब्राउन के गेंदबाजों में घनश्याम पटेल उर्फ सोनू ने 4, अजीत और आनंद ने 2-2 तथा संदीप करहाना ने 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

इस मैच में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज का अवॉर्ड घनश्याम पटेल उर्फ सोनू को मिला, जबकि बेस्ट फाइटर का अवॉर्ड सूरज को दिया गया।
पूरे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज करण, बेस्ट बल्लेबाज संदीप, बेस्ट गेंदबाज करण और बेस्ट फील्डर अंकुर रहे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें