फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का एआईयूटीयूसी ने किया समर्थन

Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के प्रदेश प्रधान राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने 5 और 6 नवंबर को हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया है।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने कहा कि दिवाली के त्योहार के दौरान रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से आमजन को आवागमन में परेशानी हो सकती है। इसके लिए उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि चालक, परिचालक और क्लर्क का पे-ग्रेड बढ़ाने, 11 साल का बकाया बोनस जारी करने, अर्जित अवकाश बहाल करने और 2016 में भर्ती कर्मचारियों को पक्का करने जैसी मांगें लंबे समय से लंबित हैं।
उन्होंने 2008 में भर्ती परिचालकों को सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति देने और रोडवेज के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। उनके अनुसार सरकार कई बार कर्मचारियों की मांगें पूरी करने का आश्वासन दे चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से हड़ताल से पहले कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें