फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नार्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी कृति

Wed, 04 Nov 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन निवासी कृति सुलतानिया का नार्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। वह 13 से 15 दिसंबर तक आगरा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से प्रतिभागिता करेंगी।
विज्ञापन

रेवाड़ी पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की महासचिव आशा रानी और संयुक्त सचिव प्रद्युम्न यादव ने बताया कि कृति जिले से चयनित होने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि यह रेवाड़ी के लिए गौरव की बात है कि यहां की खिलाड़ी को उत्तर भारत स्तर की प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।
कृति के प्रशिक्षक राकेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित होना खिलाड़ी की मेहनत और अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कृति प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें