फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीएम को ज्ञापन देने चंडीगढ़ गया एम्स संघर्ष समिति का दल

Wed, 26 Feb 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड। माजरा एम्स में ओपीडी शुरू करने और एमबीबीएस की कक्षाएं चालू करने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन देने के लिए एम्स संघर्ष समिति दल चंडीगढ़ गया है।
एम्स संघर्ष समिति का दल समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद के नेतृत्व में चंडीगढ़ गया है। समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि एम्स में ओपीडी एवं एमबीबीएस की क्लास शुरू करने के लिए आश्वासन दिए जा रहे हैं। आश्वासन से इलाज नहीं होगा, सरकार निश्चित तारीख बताए कि कब ओपीडी शुरू होगी और कब एमबीबीएस की कक्षाएं कबसे चालू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो एम्स संघर्ष समिति मनेठी एक बार फिर बड़ा आंदोलन गठित करने के लिए बाध्य होगी। मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने के काफिले में ओमप्रकाश सैन सचिव, कर्नल राजेंद्र सिंह, बीडी यादव, जितेन्द्र कुमार शर्मा, मास्टर दयाराम, करण सिंह, ईश्वर सैन, राजकुमार, बलवंत पंच, रामेश्वर पाली, रिटायर्ड हेडमास्टर, मास्टर लक्ष्मण सिंह, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, पवन किराड़, प्रकाश गोयल, संदीप, प्रदीप व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें