फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेठी में एम्स निर्माण के लिए महारैली एक सितंबर को

विज्ञापन
कुंड में मनेठी एम्स संघर्ष समिति के पदाधिकारी आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
मनेठी में ही एम्स के निर्माण के लिए कुंड स्थित एम्स संघर्ष समिति के कार्यालय में शनिवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सरपंच श्योताज सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक सितंबर को रेवाड़ी में महारैली की जाएगी, जिसके लिए जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

मनेठी में एम्स के निर्माण को एफएसी की नामंजूरी के बाद ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने एम्स के निर्माण की मांग को लेकर चार अगस्त को महापंचायत के बाद जेल भरो आंदोलन किया गया था। इस दौरान निर्णय लिया गया था कि आगामी एक सितंबर को रेवाड़ी में महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसी के संदर्भ में शनिवार को कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें एक सितंबर को होने वाली महारैली की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि जल्द ही महारैली के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में महासचिव ओमप्रकाश सैन, कर्नल राजेन्द्र सिंह, डा. एचडी यादव, मास्टर लक्ष्मण सिंह, पूर्व बीईओ धर्मबीर बल्डोदिया, भारत सिंह, बीडी यादव, आजाद सिंह नांधा, विनोद सितारा पंच, बलबीर पंच, लालचन्द, मनोज कुमार, अमर सिंह, सतपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें