फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशल शासक व समाज सुधारक थीं अहिल्याबाई होल्कर : सतीश खोला

विज्ञापन
फोटो : 9अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते डॉ. सतीश खोला व अन्य। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्पर्पित करके मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. खोला ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर राष्ट्र उनकी अद्वितीय प्रशासनिक क्षमता, न्यायप्रियता और जनकल्याण के प्रति उनकी निष्ठा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उनके द्वारा स्थापित सुशासन की मिसाल आज भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन

अहिल्याबाई होल्कर ने 1767 से 1795 तक मालवा राज्य पर शासन किया। वे न केवल एक कुशल शासक थीं, बल्कि एक दूरदर्शी समाज सुधारक भी थीं। उनके शासनकाल में प्रजा की भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता रही। उन्होंने कर व्यवस्था को सरल और न्यायसंगत बनाया, सिंचाई व्यवस्था का विस्तार किया और व्यापार को प्रोत्साहन देने हेतु सुरक्षित मार्ग एवं सरायों का निर्माण कराया।
धर्म और संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में भी उनका योगदान अमूल्य रहा। उन्होंने काशी, प्रयाग, सोमनाथ, द्वारका, बद्रीनाथ सहित अनेक तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। उनके निर्णय हमेशा धर्म, न्याय और समानता के सिद्धांतों पर आधारित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राम सिंह, सुनीता कुमारी, अमर सिंह, प्रकाश, सुरेश, विनोद, सरिता देवी, अनिल कुमार, संतोष, सुमन, रेखा, राजेश, रणवीर, विकास, मंजू, अजीत सिंह, टोनी, ताराचंद, समेत अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें