फूड प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण करते कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के पांचवें सेमेस्ट
बावल। स्थानीय बावल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने एक फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्री का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण और मशीनों की जानकारी ली।
विद्यार्थियों को इंडस्ट्री में तैयार किए जाने वाले नमकीन और उनकी निर्माण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। उद्योग के मालिक रोहित ने विद्यार्थियों को पूरी इंडस्ट्री का दौरा करवाया तथा विभिन्न मशीनों और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
विद्यार्थियों ने खाद्य उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग, भंडारण और गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा। उद्योग विशेषज्ञों ने उन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता प्रबंधन और खाद्य उद्योग में रोजगार की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
इस औद्योगिक भ्रमण के समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिरोहा, डॉ. चरण कम्बोज, डॉ. पूजा और डॉ. प्रवीण शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए भ्रमण को सफल बनाया।
कॉलेज के प्राचार्य नरेश कौशिक ने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिलता है और उनका व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है।