फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुमनाम पत्र वायरल होने के बाद देर रात तक सब्जी मंडी में हटाए अवैध फड़

विज्ञापन
सब्जी मंडी में हटाए गए फड़।
विज्ञापन
रेवाड़ी। सब्जी मंडी में देर रात तक अवैध फड़ हटाने का कार्य मार्केट कमेटी की तरफ से किया गया। यह करवाई तब की गई जब गुमनाम पत्र के माध्यम से मामले को उजागर किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस की टीम भी मौजूद रही। पुलिस की टीम की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

कार्रवाई से सब्जी मंडी में हड़कंप मच गया है। वहीं मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि कुछ लोग नियमों के विपरीत जाकर फड़ लगा रहे थे जिस वजह से यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि जब पत्र वायरल हुआ था तब मार्केट कमेटी की तरफ से कहा गया था कि यह फर्जी है। इसी पत्र के बाद कार्रवाई को लेकर कमेटी अधिकारियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
गौरतलब है कि पत्र में कहा गया था कि हम कुछ समाजसेविक व बिठवाना मंड़ी आढ़ती हैं जो अपना नाम हम फिलहाल उजागर नहीं कर सकते। वर्तमान शिकायत मार्केट कमेटी रेवाड़ी के अधिकारियों तक भी जाएगी वहां से वो हमारा नाम अवैध फड़ लगवाने वाले अपराधिक लोगों को भी बता सकते हैं।
विज्ञापन

इसलिए यह शिकायत समाजसेविकों की तरफ से नाम पता गोपनीय रखते हुए दी जा रही है क्योंकि जो अवैध तम्बू फड़ लगवा रखे है वो कई गैंगों से लगे हुए हैं जो मंडी में इस संबंध में पहले भी वारदातें हो चुकी है। कुछ लोग सामान्य लोगों से फड़ लगवाकर उनसे वसूली करते हैं व फड़ धारक रेवाड़ी कमेटी के अधिकारियों के पास हफ्ता भी भेजते हैं।
लगभग रेवाड़ी बिठवाना मंडी में अवैध 60-70 तम्बू फड़ लगे हुए है। जबकि लीगल दुकान केवल 14-15 ही चल पा रही है इतनी कम दुकान इसलिए चल पा रही है क्योंकि इस मंडी में अब और आढ़त दुकानों की बोली कोई लगाने को राजी नहीं है। यह पत्र पिछले माह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें