फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाइक लूटने के बाद कंपनी कर्मचारी को नाले में फेंका

Sat, 22 Feb 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ऑटो रिक्शा पर सवार होकर आए बदमाशों ने बीती रात कंपनी जा रहे एक कर्मचारी को घायल कर उसकी बाइक लूट ली। बदमाश कर्मचारी को नाले में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


जिले के गांव लोधाना निवासी अमित कुमार प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। रात में ड्यूटी होने के कारण बीती रात को वह बाइक से कंपनी में जा रहे थे। जब वह दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित आसलवास पुल के पास से गुजर रहे थे तो पीछे से ऑटो में सवार होकर आए बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वह इसे दुर्घटना समझ रहा था। इसी बीच ऑटो में सवार एक युवक बाहर आया और हमदर्दी जताते हुए कहा कि ज्यादा चोट तो नहीं लगी। उसने उसका हाथ पकड़ कर उठाया और पास के गंदे नाले में डाल दिया। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक लूट कर फरार हो गए। उसने जैसे-तैसे नाले से निकलकर पुलिस को सूचित किया। घायल को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उसके दोनों पैर का ऑपरेशन किया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें