फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र गंभीर : डॉ. धर्मवीर

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते कृषि विभाग के अधिकारी व ​किसान। स्रोत : विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र अहलावत ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र बावल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव ने बताया कि प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति किसान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किसान यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान उत्पादन लागत कम कर सकते हैं और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि अरावली किसान क्लब कृषि विभाग के साथ मिलकर जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें