फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 25 दिन बाद ही जेवर व नकदी लेकर फुर्र हुई नई नवेली दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शादी के 25 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन फुर्र हो गई। इस दौरान वह अपने साथ सोने-चांदी जेवर व नकदी भी ले गई। पीड़ित युवक ने दुल्हन, उसके जीजा व बहन के खिलाफ बावल थाना में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बावल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने कहा कि उसकी शादी 27 जून को असम के हतीखुला निवासी एक युवती के साथ दिल्ली स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई थी। उन्हें बताया गया कि लड़की के माता-पिता नहीं है। शादी के समय लड़की का जीजा, बहन व एक केयर टेकर मौजूद रहे। शादी के बाद हेमंत दुल्हन को लेकर गांव आ गया था और वह यहीं रह रही थी।
हेमंत के अनुसार शादी के बाद दुल्हन कई मांग रखी चुकी थी। उसे खुश रखने के लिए परिजन सभी मांगों को पूरा करते रहे। 22 जुलाई की शाम को दुल्हन ने अपने जीजा व बहन के साथ मोबाइल पर बात की थी। बात करने के बाद उसने दो लाख रुपये अपनी बहन व जीजा को देने की मांग परिवार के सामने रख दी। परिजनों ने दो लाख रुपये न होने का हवाला देते हुए दुल्हन को समझाया भी गया। 22 जुलाई की रात करीब साढ़े 12 बजे युवक की आंख खुली तो दुल्हन कमरे में नहीं थी। उन्होंने इधर-उधर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। हेमंत ने परिजनों को नई दुल्हन के घर पर नहीं होने की जानकारी दी। उन्होंने युवती के जीजा, बहन व बिचौलिए से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दुल्हन से संपर्क नहीं होने पर घर में देखा तो शादी के जेवरात सोने की एक चेन, सोने की अंगूठी, सोने के एक जोड़ी टप्स, चांदी की पायल सहित अन्य जेवरात और करीब बीस हजार रुपये गायब थे। दुल्हन व उसके परिजनों के बारे में पता नहीं लगने पर युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत में हेमंत ने पुष्पा के जीजा व बहन पर अपने साथ ले जाने का संदेह जताया है। बावल थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें