फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण कर की छेड़छाड़, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। उसके साथ अश्लील हरकत की। बाद में आरोपी नाबालिग को छोड़कर भाग गए। नाबालिग ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि स्कूल जाते समय दो युवक कई दिनों से उसे रास्ते में परेशान कर रहे थे। एक युवक का नाम तरुण है। तरुण व उसका दोस्त रोजाना स्टेडियम में दौड़ लगाने के लिए जाते हैं। नाबालिग ने दोनों की हरकतों का विरोध किया, लेकिन दोनों नहीं माने। बताया कि शनिवार की सुबह वह स्कूल जा रही थी। इसी बीच धारूहेड़ा चुंगी पर तरुण व उसके दोस्त ने रोक लिया और जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर अनजान जगह ले गए। आरोपियों ने जूस पिलाने के बाद उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपी उसे धारूहेड़ा चुंगी के निकट छोड़कर भाग गए। घर पहुंचने पर नाबालिग लड़की ने दोनों युवकों के बारे में परिजनों को जानकारी दी। परिजन नाबालिग को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें