फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 22 साल बाद दंपती के घर बेटी का जन्म

विज्ञापन
सरस्वती विहार में पूजा करते लोग।
विज्ञापन
रेवाड़ी। कालका रोड स्थित सरस्वती विहार में अध्यापक दंपती के घर 22 वर्षों बाद बेटी के जन्म से पूरे परिवार में खुशियों का माहौल है। पल्लवी की मां अध्यापिका हैं जबकि पिता भी अध्यापक हैं। लंबे अंतराल के बाद घर में जन्मी बेटी के स्वागत में रिश्तेदारों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

पूरे मोहल्ले के लोगों ने पल्लवी को आशीर्वाद दिया और मिठाइयां बांटी गईं। परिवार ने कहा कि बेटी का जन्म उनके लिए सौभाग्य की बात है। बेटी को बेटों की तरह मान-सम्मान और संस्कारों के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
मोहल्ले के लोगों ने भी इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि समाज में बेटियों को बराबरी का दर्जा देना ही सच्ची प्रगति है। यह खुशहाल अवसर सरस्वती विहार ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके के लिए प्रेरणा बना कि बेटियों का जन्म उत्सव की तरह मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें