काउंसिल चुनावों के मद्देनजर बातचीत करते अधिवक्ता। स्रोत : अधिवक्ता
रेवाड़ी। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट मिंदरजीत सिंह यादव ने 17 व 18 मार्च को होने वाले बार काउंसिल चुनावों के मद्देनजर अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा। उनका काफिला रेवाड़ी कोर्ट से रवाना हुआ जिसमें करीब 50 अधिवक्ता शामिल रहे। इस दौरान मिंदरजीत सिंह गुरुग्राम कोर्ट में भी गए।
मिंदरजीत सिंह यादव ने कहा कि उनके कार्यकाल में फोटोयुक्त मतदाता सूची शुरू की गई। बार लाइब्रेरी को लॉ फाइंडर उपलब्ध कराया गया और कोविड-19 के दौरान अधिवक्ताओं को 8 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। उन्होंने भविष्य में भी वकीलों के हित में कार्य जारी रखने का भरोसा दिलाया।