रेवाड़ी। नववर्ष के स्वागत के लिए केक की एडवांस बुकिंग शुरू हो रही है। लोग अलग-अलग फ्लेवर और साइज के केक का ऑर्डर कर रहे हैं। बेकरी संचालकों के अनुसार इस बार चॉकलेट, ब्लैक फॉरेस्ट, रेड वेलवेट, फ्रूट और प्लम केक की मांग बढ़ी है। कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है।
बच्चों को ध्यान में रखते हुए कार्टून थीम और 2026 न्यू ईयर थीम पर तैयार किए जा रहे स्पेशल केक भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। एक किलो चॉकलेट केक 850 रुपये, वनीला स्पंज केक 800 रुपये और फ्रूट केक 950 रुपये में उपलब्ध है। वहीं स्ट्रॉबेरी क्रीम केक की कीमत 900 रुपये रखी गई है जबकि 1.5 किलो ब्लैक फॉरेस्ट केक 1400 रुपये में मिल रहा है।
इसके अलावा 250 ग्राम के मिनी केक (चॉकलेट व वनीला) 250 रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं बेकरी दुकानदारों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी नए साल से दो-तीन दिन पहले ऑर्डर का दबाव काफी बढ़ जाता है, इसलिए लोग पहले ही बुकिंग करा रहे हैं। जिले में नए साल का आगाज उत्साह और उल्लास के साथ किया जाता है। घरों, दफ्तरों, कॉलेजों और अन्य स्थानों पर केक काटकर लोग नए साल का स्वागत करते हैं।
बेकरी कारोबार में बढ़ी उम्मीदें
भाड़ावास मार्ग स्थित बेकरी दुकानदार समीर यादव का कहना है कि नए साल के अवसर पर केक की मांग लगातार बढ़ रही है। लोगों ने अपनी पसंद के डिजाइन और फ्लेवर के केक के लिए पहले से ही ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी नए साल से ठीक पहले ऑर्डरों का दबाव काफी बढ़ने की उम्मीद है। वहीं बावल चौक के पास स्थित बेकरी के दुकानदार राजकुमार ने बताया कि अब तक 30 से 40 प्रतिशत तक केक के अग्रिम ऑर्डर मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए इस बार नए साल पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
-
केक का नामवजनकीमत :
चॉकलेट केक1 किलो850 रुपये
वनीला स्पंज केक1 किलो800 रुपये
फ्रूट केक1 किलो950 रुपये
स्ट्रॉबेरी क्रीम केक1 किलो900 रुपये
ब्लैक फॉरेस्ट केक1.5 किलो1400 रुपये
मिनी केक (चॉकलेट- वनीला)250 ग्राम250 रुपये
कस्टम डिजाइन केक1 किलो1000 से 1200 रुपये
कार्टून व 2026 थीम केक1 किलो900 से शुरू रुपये