फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में चौथे चरण में 8 अगस्त तक होंगे दाखिले

Sun, 03 Aug 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले की प्रकिया जारी है। अधिकतम संस्थानों में अधिकांश ट्रेडों में अभी भी सीटें खाली पड़ी हैं। इन सीटों पर अब 8 अगस्त तक दाखिले होंगे।
इसके चलते हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिले के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया है। पहले जहां तीन चरणों में ऑनलाइन दाखिले की योजना बनाई गई थी, अब विभाग की ओर से उसमें एक और चरण जोड़ते हुए चौथे चरण को भी शामिल कर दिया है।
विज्ञापन

अब कुल चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का फैसला किया है, जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। दाखिला प्रक्रिया का चौथा चरण 9 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब 3 हजार सीटों पर 2997 आवेदन आए हैं।

वर्जन


दाखिले को लेकर बची हुई सीटों को भरने के लिए एक बार फिर से हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से शेड्यूल में बदलाव किया है। अब चौथे चरण में 9 अगस्त तक दाखिले होंगे।- सुनील यादव, प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें