फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केएलपी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Mon, 18 May 2026 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने रोजगार आधारित नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं। कॉलेज में कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, कंप्यूटर शिक्षा, पत्रकारिता और जैव प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विषयों में प्रवेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल लैब तकनीक में शोध सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रम और जापानी भाषा में डिप्लोमा भी शुरू किया गया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में प्रवेश सहायता केंद्र बनाया गया है, जहां बिना किसी शुल्क के आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं।
यहां विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम चयन, छात्रवृत्ति योजनाओं और कॅरिअर संबंधी जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी प्रवेश सहायता केंद्र खुला रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क में विशेष छूट दी जाएगी।
इसके अलावा खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी प्रोत्साहन योजनाएं उपलब्ध हैं।
प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं की अंकतालिका, चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति, पासपोर्ट आकार फोटो, परिवार पहचान पत्र तथा अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें