फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रवेश उत्सव मनाया, मेधावी छात्र सम्मानित

Thu, 02 Apr 2026 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
नांगलमूंदी। रतनथल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया गया। साथ ही वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य अशोक यादव ने बताया कि रतनथल का सरकारी स्कूल खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और मेरिट प्राप्त करने में लगातार अग्रणी रहा है। गणित प्रवक्ता अमित कुमार ने कक्षा 6 से 11वीं तक के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की घोषणा की। परिणामों में कक्षा 11वीं में सारिका, कक्षा 9वीं में खुशबू तथा कक्षा 8वीं में जाह्नवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सरपंच सुनीता देवी, एसएमसी प्रधान मनपाल सिंह चौहान, प्रेमपाल सिंह, हेमंत कुमार, प्रधान सुरेश पंच सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रवक्ता किरण पाल, संजय मल्हान, नीरू शर्मा, रूचि चौहान, दीपक कुमार, राजेंद्र कुमार, रामपाल सिंह, सोहनलाल, रीना, अश्वनी कुमार, जवाहरलाल, हंसा देवी, विपिन कुमार और महेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें