फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लोगों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ

Fri, 26 Jun 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव कान्हावास और फतेहपुरी में शनिवार को अभियान चलाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को नशा नहीं करने की शपथदिलाई।
विज्ञापन

टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है जो युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है। ग्रामीणों और युवाओं से पढ़ाई, खेल और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने तथा नशे से दूर रहने की अपील की गई।
कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या नशा तस्करी की जानकारी तुरंत डायल 112, नजदीकी पुलिस थाना या हेल्पलाइन 1933 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें