फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अतिरिक्त निदेशक ने किया एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण

Sat, 14 Jun 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 23रेवाड़ी। जिला ​शिक्षा अ​​धिकारी कार्यालय में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण निरीक्षण करते एड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण शनिवार को अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद किया। उनसे पूछा कि किसी विषय को अलग-अलग तरीके से कैसे सिखाएंगे।
उन्होंने कक्षा एक की गणित की पाठ्यपुस्तक पर चर्चा की। प्रतिभागियों से कहा कि वे पुस्तक के बारे में जो दिशा निर्देश से संबंधित पृष्ठ दिए गए हैं, उनको अवश्य पढ़ें। गणित विषय में खेल-खेल में ही बच्चों को सिखाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को चुनौती देकर और सिखाने के मौके देकर ऑब्जर्व करना चाहिए। बच्चों को चुनौती देकर उनको स्वयं सोचने देना चाहिए। उन्होंने सभी मेंटर्स के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद सांभरिया, डीपीसी राजेंद्र शर्मा, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना के प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार, जिला एफएलएन समन्वयक चरण सिंह, आनंद कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें