फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोलिंग पार्टियां रवाना, सरपंच, पंच व सदस्य पद पर उपचुनाव आज

Sat, 14 Jun 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। बावल के एक गांव में पंचायत उपचुनाव के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां। स्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ग्राम पंचायतों में एक सरपंच, 22 पंच और एक पंचायत समिति के सदस्य पद के लिए चुनाव के लिए मतदान रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं।
रविवार को अगर कहीं दोबारा मतदान की स्थिति बनती है तो मंगलवार 17 जून को मतदान करवाया जाएगा और परिणाम घोषित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिलाधीश अनुपमा अंजलि ने बताया कि शांतिप्रिय ढंग से चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान के दौरान बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उपचुनाव के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नाहड़ में पंचायत समिति नाहड़ के बूथ नंबर 1, 2, 3 में विकास कुमार, एसडीओ पंचायती राज नाहड़, पंचायत समिति नाहड़ के बूथ नंबर 4 व 5 में गजराज सिंह तैनात होंगे।
विज्ञापन

खंड नाहड़ की गांव पंचायत श्याम नगर के बूथ नंबर 6 व 7 मेें रोहित यादव एसडीओ, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नाहड़, खंड धारूहेड़ा के गांव रालियावास के वार्ड नंबर 8 में खजान सिंह, एसडीओ पंचायती राज धारूहेड़ा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें